अंचल अधिकारी ने चलाया मास्क चेंकिंग अभियान
बिना मास्क पहने लोगों पर लगाया जुर्माना
कोडरमा। अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार अंचल अधिकारी मरकच्चो राम सुमन प्रसाद के नेतृत्व में मरकच्चो बाजार में सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में बिना मास्क पहने पाये जाने वालों लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। ज्ञात हो कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, अंचल अधिकारी ने प्रखंड वासियों को लापरवाही न बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि अनावश्यक घर से बाहर ना निकले। जरूरी कार्यों के लिये ही घर से बाहर निकले। सरकार के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें। इस मौके पर प्रखंड के कई कर्मी व पुलिस जवान मौजूद थे।
Please follow and like us: