LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवेक्षिका की उपस्थिति में महिला कांग्रेस कमिटी ने की समीक्षा बैठक

  • अगस्त माह में होने वाले महिला सम्मेलन व संसद घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर की चर्चा

गिरिडीह। जिला महिला कांग्रेस एवं झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में बुधवार को एक समीक्षा बैठक का आयोजन दुर्गा शर्मा की अध्याक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी के क्रम में 10 अगस्त को रांची में आयोजित झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस का राज्य सम्मेलन को सफल बनाने व लोकसभा-विधानसभा निर्वाचन में महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द पास कराने तथा देश में बढ़ते महिला अत्याचार और महंगाई के विरुद्ध आगामी 29 अगस्त को दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के द्वारा आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए दिल्ली से आई अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रवेक्षिका डॉ. सुधा प्रसाद ने कहा कि गिरिडीह महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दुर्गा शर्मा व उनकी कार्यकारणी के सभी सदस्यों द्वारा की गई तैयारी को लेकर प्रसन्नता जाहिर की। साथ ही उन्होंने महिला कांग्रेस के उपस्थित कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव की तैयारी से संबधित तथा उक्त कार्यकर्मों को सफल बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव दिया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्याक्षा गुंजन सिंह व जिला कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सतीश केडीय, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

जिला अध्यक्षा दुर्गा शर्मा ने कहा की अब महिला कांग्रेस गांव की ओर जाएगी और सभी प्रखण्डों में महिला कांग्रेस को मजबूत करेगी। बैठक में रूशिन्ता हेंब्रोम, सुमन्ती देवी, पुर्णिमा देवी, विद्या देवी, लक्ष्मी राय, अंजु देवी, लक्ष्मी कुमारी, किरण कुमारी, सुकुरमुनी, इशरत प्रवीण, नजीया प्रवीण, सीमा देवी सहित कई कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons