LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

डुमरी में मिला महिला पंचायत समिति सदस्य का शव, जांच में जूटी पुलिस

गिरिडीह। गिरिडीह के डुमरी थाना इलाके के संसारंखो गांव में पंचायत समिति सदस्य की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। मृतका चंदवा देवी गांव के सहदेव मंडल की 40 वर्षीय पत्नी और संसारंखो पंचायत समिति सदस्य थी। महिला पंचायत समिति सदस्य की मौत कैसे हुई, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन उसका शव इसी गांव के कपुरियाडीह में बन रहे नवनिर्मित आवास में मिला।

मामले को लेकर स्थानीय लोगांे द्वारा डुमरी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस पहुंची, और पूरे मामले की जांच में जुटते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतका चंदवा देवी को तीन बेटे है जिसमे दो बेटे नौकरी के लिए डुमरी से बाहर रहते है। जबकि तीसरा बेटा मां के साथ ही रहता है। हैरानी की बात तो यह है कि मृतका का पति सहदेव मंडल भी इसी नवनिर्मित घर में रहता है इसके बाद भी शुक्रवार को उसका शव इसी आवास में पड़ा मिला।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons