LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मधुबन पहुंचे सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन

  • मरांग बुरू स्थित दिशोम मांझीथान व भोमियाजी मंदिर में श्रद्धाभाव से की पूजा अर्चना

गिरिडीह। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह मधुबन पहुंचे और दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना की। हालांकि पहली बार ऐसा था की वे अकेले मांझीथान नही आये थे बल्कि अपनी धर्म पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मधुबन स्थित मरांग बुरू पहुंचे और दोनों ने साथ में ही बहुत श्रद्धाभाव से दिशोम मांझीथान में पूजा अर्चना की।

इस दौरान मौके पर मांझीथान में मुख्य पुजारी सुधीर बास्के सहित संथाली समाज के लोगों ने पूरे उत्साह के साथ सुबे के मुखिया हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन का स्वागत किया।

दिशोम मांझीथान में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन संग मधुबन स्थित अधिष्ठायक देव श्री भोमियाजी महाराज के मंदिर पहुंचे और पुरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हुए राज्य की उन्नति, सुख-समृद्धि, अमन-चैन व खुशहाली की कामना की। मौके पर राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons