LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

सीसीएल डीएवी में साप्ताहिक वैदिक हवन का हुआ आयोजन

सही ज्ञान से ही मनुष्य कर सकता है अपना और समाज का वास्तविक कल्याण: प्राचार्य

गिरिडीह। बनियाडीह स्थित सीसीएल डीएवी पब्लिक स्कूल में साप्ताहिक वैदिक हवन का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक सहित छात्रों ने हिस्सा लिया।

मौके पर प्राचार्य ओपी गोयल ने कहा कि हमे सही ज्ञान को धारण करना चाहिए, ज्ञान से ही मनुष्य अपना और समाज का वास्तविक कल्याण कर सकता है। यज्ञ श्रेष्ठ कर्म है, यज्ञ का मतलब समर्पण और त्याग है। हमें सत्य को ग्रहण करने और असत्य का त्याग करने के लिए सदा तत्पर रहना चाहिए। वहीं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अर्जुन कुमार ने कहा कि आर्य होने का अर्थ श्रेष्ठ गुणों को धारण करना है। यह हम पर निर्भर करता है कि हम आर्य बनें या अनार्य।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons