LatestNewsकोडरमागिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराँची

नहीं रहे जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया, शोक की लहर

लंग्स और किडनी की बीमारी से थे ग्रसित

रांची। रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन हो गया। शनिवार की रात को मेडिका अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी दिनों से लंग्स तथा किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। उनके दामाद हरिओम ने उनके निधन की सूचना दी। बताया गया कि पहले उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। लेकिन तबियत अधिक बिगड़ने पर उन्हें मेडिका में एडमिट कराया गया था। बताया जाता है कि रिम्स में वे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती थे। जहां डॉ पीके भट्टाचार्य की निगरानी में में उनका इलाज चल रहा था। उनके फेफड़े में पानी भर गया था और उन्हें सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

स्थिति में सुधार न होता देख मेडिका में कराया गया था भर्ती

अस्पताल में उनके एडमिट होने की खबर पर पूर्व सीएम एवं भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने रिम्स जाकर उनसे भेंट की थी। रिम्स प्रबंधन और राज्य सरकार से विष्णु भैया के बेहतर इलाज का प्रबंध करने का उन्होंने आग्रह किया था। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की थी। बाबूलाल से पहले पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने भी उनसे अस्पताल जाकर भेंट की थी। जामताड़ा के वर्तमान विधायक डॉ इरफान अंसारी ने भी रिम्स पहुंच उनका हालचाल लिया था। रिम्स में विष्णु भैया की सेहत में सुधार नहीं होता देख बेहतर इलाज के लिए उन्हें मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उन्होंने मेडिका आइसीयू में अंतिम सांस ली।

निधन से जामताड़ा में शोक की लहर, नेताओं ने जताई शोक संवेदना

जनकारी के अनुसार दो बार विधायक रहे विष्णु प्रसाद भैया के निधन की खबर सुनते ही समर्थक उनके जामताड़ा स्थित घर पर पहुंचने लगे। उनके निधन से पूरा शहर स्तब्ध है। जामताड़ा बाजार में शोक का माहौल बना हुआ है। इधर, विष्णु भैया के निधन से मर्माहत भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए इसे अपूर्निय क्षति बताया है। वहीं जामा की झामुमो विधायक सीता सोरेन ने भी ट्वीट कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons