LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

खलिहान में धन का फसल रखने को लेकर गोतिया में हिंसक झड़प

  • परिवार के तीन लोग हुए गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह। तिसरी प्रखंड के लोकाय नयनपुर थाना अंतर्गत झारखंड बिहार के सीमा पर स्थित ढोंगा चट्टी गांव में धान की फसल खलिहान में रखने को लेकर गोतिया में जमकर हिंसक झड़प हो गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज तिसरी अस्पताल में किया जा रहा गई।

बताया जाता है कि ढोंगा चट्टी गांव में पंकज यादव अपने माता-पिता सबुना देवी व बहादुर यादव के साथ धान का खलिहान में काम कर रहे थे। धान के खलिहान में धान रखने की बात पर बहस सगा चाचा भूषण यादव से हो गई। जिसके बाद भूषण यादव सहित तीन लोग मिलकर पंकज यादव व इनके माता-पिता की जमकर पिटाई कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित परिवार द्वारा लोकाय थाना में देकर न्याय की गुहार लगाया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons