LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

कैलाश सत्यार्थी को संयुक्त राष्ट्र संघ ने सतत विकास लक्ष्य के लिए बनाया एडवोकेट

  • बाल मित्र ग्रामो में खुशी की लहर
  • बालमित्र मित्र ग्राम यात्रा सह जन चौपाल का हुआ आयोजन

गिरिडीह। बच्चों का स्कूलों में नामांकन व गरीब तथा सामाजिक-आर्थिक रूप से हासिये पर रह रहे लोगांे व उनके बच्चों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए जनजागृति के उद्देश्य से आज बाल मित्र ग्राम पदयात्रा का आयोजन किया गया।
कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित पदयात्रा अमतरो पंचायत भवन से शुरू होकर कुम्हैना, साढा, हरला होते हुए गावां प्रखंड मुख्यालय में पहुँचकर जन चौपाल में तब्दील हो गई। यात्रा का नेतृत्व बाल मित्र ग्राम अमतरो, सिमरापताल, सेरुआ एवं गावां बाल पंचायत के बच्चों ने किया। यात्रा में आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के मुखिया ,आंगनवाड़ी सेविकाओं, डीलर ,सामाजिक कार्यकर्ता, दोनों जिला परिषद सदस्य, दर्जनों गांवों के शिक्षक आदि प्रमुख लोग शामिल हुए।

जन चौपाल को संबोधित करते हुए कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के निदेशक ओमप्रकाश पाल ने सभी बच्चों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र संघ ने कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन्स फाउंडेशन के संस्थापक एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को सतत विकास लक्ष्य एडोकेट बनाया है। एडोकेट के रुप में श्री सत्यार्थी संयुक्त राष्ट्र संघ के सतत विकास लक्ष्यों को सन 2030 तक हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कहा कि यह दुनियां भर के बच्चों एवं भारत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है जो कि गौरव का विषय है।


बाल दासता एवं बच्चों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने, बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अधिकारों के लिए वैश्विक आंदोलनो में श्री सत्यार्थी की अग्रणी भूमिका है। उन्होंने ऐसे दुनियां के निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है जहां हर बच्चे को स्वतंत्र, स्वस्थ्य, शिक्षित और सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार हासिल हो सके।


सहायक परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस अभियान का प्रथम चरण 21 सितम्बर को समाप्त हो रहा है। कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र चौधरी, मो.इमरान अंसारी, अमतरो मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु रजवार, सांख मुखिया प्रवीण कुमार, गदर मुखिया ब्रह्मदेव शर्मा, बादीडीह मुखिया प्रतिनिधि विजय यादव, पसनौर मुखिया प्रतिनिधि अजय साव, आम आदमी पार्टी के नेता सागर चौधरी, शिक्षक मुनील कुमार ने भी संबोधित किया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons