LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

नवडीहा ओपी पुलिस ने किया क्षेत्र में फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा में विधि व्यवस्था बनाये रखने का किया आग्रह

गिरिडीह। सरस्वती पूजा में शांति व्यवस्था को लेकर रविवार को नवडीहा ओपी पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च नवडीहा ओपी प्रभारी सरोज सिंह चैधरी के नेतृत्व में निकाली गई। ओपी क्षेत्र में घूमकर लोगों को शांति से पुजा करने का संदेश दिया। सभी गांव घूमकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस जवानों का काफिला मोटरसाइकिल से नवडीहा, सियाटांड, गोरो, चैरगता, चिलगा, कुरहो बिन्दो, मलुवाटांड आदि जगहों पर पहुँच कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। ओपी प्रभारी ने कहा कि निर्भय व शांति पूर्वक पूजा का आनंद लें। पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। मार्च में पुअनि नरेश कुमार महतो, रोहित दांगी, सिपाही विकास कुमार, मनोज यादव, नंद कुमार मेहता आदि शामिल थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons