केन्द्रीय राज्य मंत्री ने गिरिडीह अधिवक्ता संघ को दिये एम्बुलेंस
- कहा सामाजिक कार्यों में करें एम्बुलेंस का प्रयोग
- संघ के पदाधिकारियों ने जताया अभार
गिरिडीह। गिरिडीह वकालत खाना में अधिवक्ता संघ के द्वारा शुक्रवार को एक समारोह का आयोजन कर केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी का स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से जिला प्रधान न्यायाधीश बीना मिश्रा, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, जमुआ विधायक केदार हाजरा, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी अमित रेनू, डिप्टी मेयर प्रकाश राम, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता प्रणव वर्मा सहित कई अतिथि के रूप में मौजूद थे। मौके पर केन्द्रीय राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा जिला अधिवक्ता संघ को एक एंबुलेंस दिया गया।
मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि मानवता की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। कोविड काल में लोगों ने महसूस किया कि एंबुलेंस के अभाव में कई लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। जिसे देखते हुए सांसद निधि से गिरिडीह अधिवक्ता संघ को एक एंबुलेंस मानव सेवा के लिए दिया गया है।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रकाश सहाय व महासचिव चुन्नुकांत ने कहा कि कोविड काल में लोगों को एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी थी। वही एंबुलेंस के लिए लोगों ने मुंह मांगा रकम भी दिया। जिसे देखते हुए उन्होंने केन्द्रीय राज्य मंत्री से एंबुलेंस की मांग की थी जिसे उन्होंने देने का काम किया है और वह पूरी निष्ठा के साथ इसका सदुपयोग करेंगे।
कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के उपाध्याय बाल गोविंद साहू, सचिव प्रशासन दशरथ प्रसाद, सहायक कोषाध्यक्ष ज्योतिष कुमार, सचिव पुस्तकालय सुरेंद्र कुमार सिन्हा, कार्यकारिणी सदस्य चंदन सिन्हा, विशाल आनंद, विनोद यादव, वरीय अधिवक्ता केडी सिंह सहित कई अधिवक्ता उपस्थित थे।