पचंबा थाना के तेलोडीह में याौन शोषण की शिकार पीड़िता ने बनाया शादी का दबाव, तो आरोपी ने जहर देकर किया मारने का प्रयास
गिरिडीहः
महिला का यौन शोषण करने के आरोपी पर जब पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया। तो शुक्रवार को आरोपी समेत उसके परिवार वालों ने पीड़िता को जहर देकर मारने का प्रयास किया। फिलहाल महिला का इलाज गिरिडीह सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह से जुड़ा हुआ है। महिला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। पीड़िता व उसकी मां ने जहर देकर हत्या करने का आरोप तेलोडीह के आरोपी मो. इजहार उसके पिता मो. कोक्को, भाई ताज और आरोपी की भाभी पर लगाई है। मामले की जानकारी तेलोडीह के मुखिया मो. शब्बीर को भी दिया गया। मुखिया भी मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरे मामले की जानकारी पचंबा थाना को देने की प्रकिया में जुटे हुए थे। जानकारी के अनुसार चार बच्चों की मां को उसके पति ने छोड़ दिया। इसके बाद से पीड़िता अपने मायके में ही रही थी। मायके में रहते हुए पीड़िता की पहचान दो साल पहले तेलोडीह के रहने वाले ईट्ट भट्ठा के मजदूर मो. इजहार से हुआ। इजहार ने पीड़िता को शादी करने का सपना दिखाया, तो पीड़िता उसके प्रलोभन में फंस गई। इसके बाद आरोपी इजहार ने पीड़िता के साथ कई बार उसका यौन शोषण किया। इस दौरान जब इजहार पर उसने शादी का दबाव डालने लगी। तो इजहार ने शादी से इंकार कर दिया। यौन शोषण की शिकार पीड़िता द्वारा अधिक दबाव डालने की बात इस बीच आरोपी ने अपने परिवार के सदस्यों को बताया। इसी क्रम में पीड़िता शुक्रवार को इजहार के घर पहुंच गई। जहां उसने इजहार पर शादी करने का दबाव बनाया। तो इसी दौरान इजहार समेत सबों ने उसे जबरन जहर पीला दिया। इसे पीड़िता की हालत बिगड़ने के बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची। और सारी घटना परिजनों को बताया। आनन-फानन में परिजन अपनी बेटी को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां उसका इलाज चल रहा है।