LatestNewsगिरिडीहझारखण्डपॉलिटिक्सराज्य

गांडेय विधानसभा से कल्पना सोरेन हुई विजयी, मिले एक लाख 8 हजार 975 वोट, अधिकारिक घोषणा बाकी

  • भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को मिले 82 हजार 492 मत

गिरिडीह। हॉट सीट रहे गांडेय विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतगणना का कार्य पूरा हो चुका है। 21 राउंड में हुए मतगणना में इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन 26 हजार 490 वोटो से चुनाव जीत चुकी है। हालांकि उनकी जीत को लेकर अब तक अधिकारिक घोषणा नही हुई है। लेकिन सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार 21 राउंड में कल्पना सोरेन को कुल एक लाख आठ हजार 975 मत प्राप्त हुए है। वहीं भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा को 82 हजार 492 मत प्राप्त हुए है। कल्पना सोरेन की जीत से झामुमो कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दोड़ गई है।

जीत की सूचना के बाद मतगणना केन्द्र पहुंची कल्पना सोरेन

इधर जीत की सूचना मिलने के बाद कल्पना सोरेन करीब चार बजे जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए गिरिडीह के पचंबा बाजार समिति मतगणना केंद्र पहुंची। इस दौरान उन्होंने पूरे उत्साह के साथ जीत साइन विक्ट्री दिखाई। उनके साथ राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और बागोदर विधायक सह कोडरमा के माले प्रत्याशी विनोद सिंह समेत कई नेता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons