माले ने किया किसान-युवा संकल्प पदयात्रा का आयोजन
- भाजपा और आरएसस की गोद में बैठकर सिर्फ खेल रहे हैं बाबूलाल: राजकुमार यादव
गिरिडीह। गावां प्रखंड अंतर्गत माल्डा पंचायत भवन से भाकपा माले एवं आरवाइए की किसान-युवा संकल्प पदयात्रा शुरू हुई जो गांवा मछली बाजार में पहुंचकर सभा में बदल गई। पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि धनवार पूर्व विधायक कॉमरेड राजकुमार यादव उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड अध्यक्ष नारायण यादव एवं संचालन इंकलाबी नौजवान सभा राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले नेता राजकुमार यादव नें भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार नें आज से एक साल पहले काले कानूनों की काली बुनियाद रखी थी। जिससे आजाद भारत का सबसे बड़ा आंदोलन जन्मा, किसान आंदोलन देश के हर घर का आंदोलन है। भाजपा उत्पीड़न के खिलाफ हम किसानों के साथ खडे है। कहा कि धनवार के वर्तमान विधायक बाबुलाल मरांडी जनता का आवाज बनने के बजाय सिर्फ भाजपा और आरएसएस की गोद में खेल रहे है। कहा कि भाजपा कारपोरेट घरानों के हाथों में बिक चुकी है। ये जल, जंगल, जमीन एवं खनिज संपदा लूटने हेतु सत्ता में बने रहना चाहता है। आज देश के अंदर बड़े पैमाने पर जमीन जीविका और लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला हो रहा है। इसके खिलाफ भाकपा माले निर्णायक जंग छेड़ेगी।
मौक़े पर प्रखंड सचिव नागेश्वर यादव, तीसरी प्रखंड सचिव जयनारायण यादव, जिला कमिटी सदस्य मुन्ना राणा, सकलदेव यादव, इंनौस राष्ट्रीय परिषद सदस्य अशोक मिस्त्री, इंनौस तिसरी प्रखंड सचिव धर्मेंद्र यादव, इंनौस जिला कमिटी सदस्य आनंदी यादव, अकलेश यादव, निमाडीह मुखिया आरती देवी, संजय दास, प्रदीप कुमार, जासो देवी समेत हजारों लोग उपस्थित थे।