LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

डुमरी व बगोदर थाना क्षेत्र में दो युवकों की हुई मौत

  • तालाब में डूबने से युव की हुई मौत, दूसरे का शव गांव के मैदान में पड़ा मिला

गिरिडीह। जिले के दो थाना इलाके में मंगलवार की हुई अलग अलग घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। पहला मामला बगोदर थाना इलाके के बगोदर स्वास्थ केंद्र के समीप नावाडीह गांव का है। जहां नावाडीह गांव निवासी सुरेश महतो के 20 वर्षिय बेटे चंदन महतो की मौत तालाब में डूबने से हो गई। तालाब भी गांव के बीचो बीच है। घटना की जानकारी के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जुटे, और युवक चंदन का शव बाहर निकालने में जुट गए। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच की। जानकारी के अनुसार मृतक चंदन महतो मवेशियों को नहाने के लिए तालाब में गया हुआ था। इस दौरान जब मवेशियों को लेकर तालाब में घुसा, तो उसके पैर का चप्पल तालाब के कीचड़ में फंस गया। माना जा रहा है कि तालाब के कीचड़ में चप्पल फंसने के कारण चंदन तालाब के गहरे पानी में डूबने लगा, और उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद मृतक के परिजन भी तालाब पहुंचे। और किसी तरह उसका शव निकाल कर बगोदर स्वास्थ केंद्र ले गए। जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी घटना गिरिडीह के डुमरी के निमियाघाट थाना से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार निमियाघाट थाना इलाके के पारसनाथ रेलवे स्टेशन के समीप कुर्मी टोला में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला। मृतक कौन और कहा का है यह फिलहाल स्पष्ट नही हो पाया है। लेकिन युवक के शव के समीप एक मोबाइल के साथ कुछ मोबाइल नंबर लिखा एक कागज पड़ा मिला। जानकारी मिलने के बाद निमियाघाट थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। जबकि शव के पास पड़े मोबाइल से मृतक के पहचान में पुलिस जुटी हुई है। इस दौरान पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुशार कुर्मी टोला गांव में कुछ लोग अहले सुबह लघुशंका के लिए गए हुए थे। इसी दौरान मृतक युवक का शव पड़े देखा। तो घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिया। तब तक पुलिस भी घटनास्थल पहुंच चुकी थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons