LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

बगोदर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

  • बोकारो के फुसरों के रहने वाले थे दोनों युवक, बाइक से जा रहे थे हजारीबाग

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना इलाके के घाघरा कॉलेज के समीप हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतक दोनों युवक बोकारो के फुसरो के रहने वाले अश्वनी पाठक और मनीष मिश्रा थे। घटना के बाद घटनास्थल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं जानकारी मिलने के बाद बगोदर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनो युवकों के शव को कब्जे में लेते हुए पोसटमार्टम के लिए भेज दिया। इस क्रम में पुलिस ने दोनांे मृतकों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक अश्वनी पाठक और मनीष मिश्रा बाइक से अपने किसी रिश्तेदार के घर हजारीबाग जा रहे थे। इसी दौरान दोनो बगोदर में एक दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons