LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

मूर्ति विसर्जन को लेकर गिरिडीह के धनवार में पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प दो पुलिस कर्मी घायल एक गाड़ी डेमेज

गिरिडीह
गिरिडीह के धनवार में मूर्ति विसर्जन को लेकर सोमवार की देर रात पुलिस और विसर्जन जुलूस में शामिल लोगो के बीच हुए झड़प में एएसआई समेत दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। तो थाना का एक बोलरो वाहन को लोगो ने डेमेज कर दिया। घटना के बाद धनवार थाना पुलिस ने संदेह के आधार पर सात लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। जबकि दोषियों के खिलाफ पुलिस कारवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है। इधर ग्रामीणों के पथराव में हुए घायलों में धनवार थाना के एएसआई राणा मृत्युंजय सिंह और आईआरबीआर की महिला जवान शामिल है। वैसे थाना का एक प्राइवेट चालक को भी मामूली चोट आई है। घटना देर रात करीब 10 बजे का है। जानकारी के अनुशार धनवार के हेमरोडीह और गगनपुर का विसर्जन जुलूस में शामिल लोग अलग अलग वाहनों में मूर्ति लेकर जा रहे थे। इसे पहले शाम पांच बजे धनवार थाना के पेट्रोलिंग वाहन ने जुलुश में शामिल लोगो से जल्द मूर्ति विसर्जन करने को कहा। इसके बाद थाना का वाहन दूसरे इलाके में गष्टी के लिए निकल गया। जबकि जुलूस में शामिल लोग वही रहकर दो घंटे से अधिक देर रात नाचते गाते रहे। तब तक धनवार थाना पुलिस भी अपने बोलेरों गाड़ी से गष्टि कर उसी रास्ते से लौटने लगी। तो विसर्जन जुलूस को उसी रस्ते में देखा। इस दौरान एएसआई राणा ने लोगो को समझा कर कहा की जल्दी से जाए। और दोनो मूर्ति विसर्जन करे।

लेकिन जुलुश में शामिल लोग पुलिस की बात मानने को त्यार नहीं थे। इसी बात कर जुलुश में शामिल लोग आक्रोशित हुए। और विवाद इतना बढ़ा की मामला पथराव तक जा पहुंचा। और इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस पर जमकर पथराव किया। जिसमे एएसआई राणा और आईआरबी की महिला पुलिस कर्मी जख्मी हो है। तो थाना का चालक को भी चोट आया। इस दौरान घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के एसडीएलओ मुकेश महतोए धनवार थाना प्रभारी नागेंद्र कुमार समेत दो ओपी की पुलिस घटनास्थल पहुंची। और मामले को शांत किया। वही दूसरे दिन पुलिस ने डीजे लोड गाड़ी को साउंड सिस्टम के साथ जब्त कर लिया है। और दोषियों के खिलाफ कारवाई की प्रक्रिया में जुटी हुई है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons