LatestNewsझारखण्ड

प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद दो गुट हुए आमने सामने

एसपी की तत्परता से स्थिति को किया गया नियंत्रित

कोडरमा। कोडरमा के पुलिस कप्तान एहतेशाम वकारिब की तत्परता के कारण दंगा की आग में जाने से कोडरमा बच गया। डोमचांच के जानपुर में प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा मिलने के बाद दो गुट आमने सामने थे। लेकिन एसपी के निर्देश के बाद एसडीपीओ राजेन्द्र कुमार ने मोर्चा संभाल लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि प्रतिबंधित मांस मिलने के बाद आमने सामने हुए दोनों गुटों में पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ भी हुआ। वहीं एक गुट के 11 लोगों को दुसरे गुट के द्वारा बंधक भी बना लिया गया था। लेकिन दंगा भड़कने से पहले ही एसपी ने कार्रवाई करते हुए मामले को शांत करा लिया। वहीं बंधक बनाए गए सभी लोगों को पुलिस ने मुक्त कराते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

इधर एसपी एहतेशाम वकारिब ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं दें। कहा कि माहौल बिगाड़ने की नियत रखने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons