LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

दो दिन बाद मिला तालाब में नहाने के क्रम में डुबे संतोष का शव

बुधवार को नहाने के क्रम में गहरे पानी में डुबा था संतोष

गिरिडीह। जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत अंतर्गत पारटांड़ के नावाबांध तालाब में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। घटना को लेकर बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के सुन्दरूटांड़ के भागीरथ साव के 13 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार नहाने के लिए तलाब गया था। जहां नहाने के दौरान वह डूबने लगा जिसके बाद उनके साथ ओर छोटे-छोटे बच्चे थे। किशोर को डूबते देख उन लोग अपना घर निकल गया और घर में जाने के बाद भी उन बच्चों के द्वारा स्वजनो को नहीं बताया गया। रात होने पर संतोष की मां ने खोजबीन शुरू की लेकिन उसका कोई पता नही चल पाया।

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल

सुबह होने के बाद परिजन ने इधर-उधर खोजबीन करने के लिए निकले तो पता चला कि संतोष नावा बांध तालाब में बुधवार के दोपहर में स्नान कर रहा था, तब लोगों को आशंका हुई कि इसी तालाब में वह डूबा होगा। जिसके बाद लोगों ने तालाब में संतोष को ढूंढना शुरू किया। इस क्रम में संतोष का शव तलाब के बीचो बीच गहरे पानी दिखाई दिया। तलाब में पानी अधिक रहने तथा ठण्ड होने के कारण काफी मशक्कत के बाद सुबह में उसका शव तालाब से बाहर निकाला गया। घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से पुरे इलाके में मातम छाया हुआ है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons