LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

एनएसपीएम को हथियार सप्लाय करने वाले दो अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

  • प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ नौशाद आलम और थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने दी जानकारी

गिरिडीह। गिरिडीह के प्रतिबंधित अपराधी संगठन एनएसपीएम को हथियार आपूर्ति करने वाले दो ओर अपराधियांे को बगोदर पुलिस ने दबोचने में सफलता पाई है। शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर एसडीपीओ नौशाद आलम और थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने पूरी जानकारी देते हुए बताया की गिरफ्तार अपराधियांे में लव कुमार सिंह लातेहार के बाड़ी गांव का रहने वाला है। वहीं दूसरा अपराधी सुबोध सिंह बिहार के मुज्जफरपुर का रहने वाला है। दोनांे अपराधियो के पास से दो मोबाइल जब्त भी किए गए है।

बताया कि गिरफ्तारी से पहले सुबोध सिंह ने एनएसपीएम के सरगना उमेश गिरी उर्फ उमेश पांडेय से बातचीत भी की थी। जबकि दो दिन पहले इसी गिरोह के गिरफ्तार पांच अपराधियों के गिरफ्तारी से जुड़े डिजिटल, प्रिंट और चौनल के खबर को सुबोध सिंह ने सरगना उमेश गिरी को वाट्सअप भी किया था।

प्रेसवार्ता के क्रम में दोनों पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दिया की मुज़फ्फरपुर निवासी और गिरोह के इसी अपराधी सुबोध सिंह अक्सर पूरे गिरोह को हथियार सप्लाई करता रहा था। अधिकारियों ने बताया की दोनों बेहद शातिर अपराधी है, और गिरोह के साथ मिलकर लूट, अपहरण और हत्या तक के घटनाओं को अंजाम दिया करते थे। लिहाजा, इन दोनो के गिरफ्तारी से गिरोह को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि गिरोह को हथियार सप्लाई करने वाले को ही इस बार पुलिस ने उसके गांव से दबोचा है। अधिकारियो ने ये भी बताया की इन दोनांे के खिलाफ गिरिडीह के बगोदर के साथ हजारीबाग के विष्णुगढ़ और पलामू में अपहरण और लूट के कई केस दर्ज है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons