LatestNewsTOP STORIESकोडरमाझारखण्ड

तीन बच्चों संग कुंए में कूदी महिला, महिला समेत दो बच्चों की मौत

एक पुत्र को ग्रामीणों ने बचाया

कोडरमा। जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के खाडी गांव में एक मां अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। पानी में डूबने से महिला व दो बच्चों की मौत हो गयी। जबकि ग्रामीणों ने एक बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार मृतका रात से ही घर से गायब थी। सुबह से ही परिजनों द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी। मृतका के घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर निर्जन महतो के कुआं से पानी भरने गयी महिलाओं ने शव को देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मृतका की पहचान मुकेश यादव की पत्नी संगीता देवी (26), सृष्टि (6) व प्रिंस कुमार(2) के रूप में हुई है.। वहीं एक पुत्र पीयूष कुमार (4) स्वस्थ है। यह भी बताया गया मृतका का पति दिल्ली में रह कर काम रहता है। घर मे किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद महिला ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी सोनी प्रताप सिंह, एसआई रंजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons