LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमीन विवाद में दो भाई एक दूसरे से भिड़े, पांच घायल, रेफर

  • खेत में रास्ता बनाने को लेकर हुआ था विवाद

गिरिडीह। गावां थाना क्षेत्र के सेरूआ में शुक्रवार को जमीन विवाद में दो सहोदर भाईयों में हिंसक झड़प हो गई। घटना में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेरूआ निवासी स्व. रोहन राउत के दो पुत्र राजकुमार यादव व भुनेश्वर यादव के बीच शुक्रवार की सुबह खेत में रास्ता बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद दोनों के परिवार आमने-सामने आ गए। इस बीच दोनों ओर से लाठी-डंडा से वार करते हुए पथराव भी हुआ।

घटना में एक पक्ष के भुनेश्वर यादव, उसकी पत्नि यशोदा देवी के अलावा दूसरे पक्ष के राजकुमार यादव, उसकी पत्नि कांता देवी व राजकुमार यादव का पुत्र कुलदीप यादव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी के सर में गंभीर चोटें आई है और माथे से खुन भी निकला है।

घटना के बाद दोनों पक्ष फरियाद लेकर गावां थाना पहूंचे, जहां पुलिस ने घायलों को लहुलुहान देखकर सबसे पहले सभी को इलाज के लिए गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया गया है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons