LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराँची

विष्फोटक लदे बाईक के साथ गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

गिरिडीहः
गिरिडीह के तिसरी थाना पुलिस ने शनिवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर बाईक पर विष्फोटक ले जा रहे एक आरोपी को दबोचा। आरोपी को पुलिस ने बाईक के साथ गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। आरोपी अकबर अली तिसरी के बेलवाना गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार तिसरी थाना पुलिस को शाम को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध बाईक पर विष्फोटक लोड कर ले जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी अकबर अली को कोदईबांक के समीप से दबोचा। आरोपी के पास से 20 पीस डेटोनेटर के साथ 20 पावर जैल और करीब 50 मीटर कोडेकतार भी जब्त किया है। विष्फोटक के साथ धर्राय आरोपी अकबर अली से पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल ये स्पस्ट नहीं हुआ है कि आरोपी इस विष्फोटक को कहां से ला रहा था, और इसका इस्तेमाल कहां पर किया जाना था। वहीं पुलिस सूत्रों की मानें तो अकबर अली अपने पास रखे विष्फोटक का इस्तेमाल तिसरी के माइका खदानों में करने के लिए ले जा रहा था। हालांकि इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस सूत्र यह भी बता रहे है कि इलाके के पत्थर और माइका खदानों में अक्सर विष्फोटक का इस्तेमाल माफियाओं द्वारा किया जाता है। इधर रविवार को पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons