LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

सरकारी काम में बाधा और पुलिस से उलझने के आरोप में गोरहर थाना पुलिस ने गिरिडीह के बगोदर के जिप सदस्य प्रत्याशी शत्रुध्न को भेजा जेल

गिरिडीहः
गिरिडीह के बगोदर के भाजपा नेता और अटका पश्चिमी भाग संख्या 28 के जिप सदस्य प्रत्याशी शत्रुध्न मंडल को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिप सदस्य प्रत्याशी को हजारीबाग के गोरहर थाना की महिला थाना प्रभारी राधा कुमारी ने गिरफ्तार किया। और दोपहर बाद हजारीबाग जेल भेज दिया। हालांकि गिरफ्तारी के दौरान शत्रुध्न मंडल के समर्थकों के साथ बगोदर भाजपा ने जमकर हंगामा किया। और शत्रुध्न के गिरफ्तारी से गुस्साएं ग्रामीणों ने कई घंटो तक रोड जाम किए रखा। यहां तक जिप सदस्य के गिरफ्तारी की सूचना मिली तो पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो भी उनसे मिलने गोरहर थाना पहुंच गए। और पूरे मामले की जानकारी ली। वहीं दुसरी तरफ गिरफ्तारी से गुस्साएं ग्रामीणों ने बगोदर नेशनल जीटी रोड को घंटो जाम रखा। जानकारी मिली तो बगोदर थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और ग्रामीणों से बातचीत कर किसी तरह रोड जाम को हटाया।
जानकारी के अनुसार बगोदर के एक युवक को एक कंटनेर टक्कर मारकर भागने लगा। युवक के बाईक में होने की बात की जा रही है। युवक के बाईक का कंटेनर से टक्कर होने के बाद युवक गंभीर रुप से जख्मी हो गए। जबकि जिस कंटेनर से बाईक का टक्कर हुआ, वह हजारीबाग की और भाग गया। इस दौरान जानकारी मिलने के बाद जिप सदस्य प्रत्याशी शत्रुध्न मंडल ने अपने स्कार्पियो गाड़ी से कंटेनर का पीछा किया। जिप सदस्य प्रत्याशी के साथ उनके कई समर्थक मनोहर मंडल, जीवाधन मंडल, हुलास मंडल, प्रदीप मंडल, दीपू मंडल, छोटी मंडल, तुलसी महतो, श्याम दास, राहुल दास और बगोदर के उपमुखिया प्रदीप मंडल समेत कई समर्थक इस दौरान अपने नेता शत्रुध्न मंडल के साथ कंटेनर का पीछा करते हुए उसे हजारीबाग के गोरहर थाना के समीप पकड़ा। और कंटेनर के चालक की पीटाई कर दिया। जिप सदस्य प्रत्याशी समेत उनके समर्थकों के पीटाई से कंटेनर चालक शैलेन्द्र कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गया।


इस बीच जानकारी मिली तो गोरहर थाना प्रभारी राधा कुमारी भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंची। और किसी तरह जिप सदस्य प्रत्याशी के समर्थकों से कंटेनर चालक शैलेन्द्र कुमार को मुक्त कराया। जहां महिला थाना प्रभारी व पुलिस कर्मियों के साथ जिप सदस्य प्रत्याशी शत्रुध्न मंडल और उनके समर्थकों के बीच भी जमकर विवाद हुआ। हालात बिगड़ते देख महिला थाना प्रभारी ने अपने वरीय अधिकारियों को फोन कर अतिरिक्त पुलिस बुलाई। और बगोदर के अटका जिप सदस्य प्रत्याशी को गिरफ्तार कर ली। इसी गिरफ्तारी के बाद समर्थकों ने गोरहर थाना से चंद फासले पर जमकर हंगामा किया। लेकिन गोरहर थाना प्रभारी किसी तरह जिप सदस्य प्रत्याशी को वहां से गिरफ्तार कर थाना ले जाने में सफल रही। जबकि दोपहर बाद जिप सदस्य समेत उनके 10 समर्थकों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए गोरहर थाना पुलिस ने जिप सदस्य प्रत्याशी को जेल भेज दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons