विश्व पर्यावरण दिवस पर पदाधिकारीयों ने किया वृक्षारोपण
कोडरमा। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले में पदाधिकारियों ने कई जगह पर वृक्षारोपण किया। इसी क्रम में विश्व पर्यावरण दिवस पर उप विकास आयुक्त आर रॉनिटा ने तिलैया बस्ती में निर्माणधीन किफायती प्रधानमंत्री आवास योजना के समीप पौधारोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की जिलावासियों को शुभकामनाएं दी। डीडीसी आर रॉनिटा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए आम लोगों में संवेदनशीलता व जागरूकता जरूरी है। वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण काफी जरूरी है। इस दौरान उनके साथ नगरपरिषद कार्यपालक पदाधिकारी कौशलेश कुमार मौजूद थे।
जन्मदिन, शादी ये अन्य खुिशयों पर पौधारोपण कर बनाएं यादगार
एक बेहतर आज के लिए, एक सुनहरे कल के लिए, हरियाली के हर पल के लिए एक आशा के साथ पौधा लगायें। उक्त बाते अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, अनुमंडल कार्यालय परिसर व जयनगर के रुपायडीह में पौधारोपण कर कही। अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि कोरोना महामारी में देश में ऑक्सीजन की समस्या को देख चुका है। साथ ही ऐसी भी समस्या आई कि लोग ऑक्सीजन के लिए तरसने लगे, जिसका परिणाम कई लोगों की मृत्यु हो गई। आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी को यह संकल्प लेने की जरूरत है कि, पर्यावरण हीं हमारी जीने का महत्वपूर्ण आधार है। इसके बिना जीवन जीना कठिन दौर की ओर संकेत करता है। ऑक्सीजन मनुष्य सहित सभी जीव, जन्तुओं के लिए बहुत आवश्यक है। पौधारोपण भविष्य में होने वाले वैश्विक महामारी जैसी भयावह आपदा से निपटने में जिलेवासियों की रक्षा करेगा। मौके पर प्रशिक्षु उप समाहर्ता अमित कुमार झा, संतोष कुमार, मनोज मरांडी, गिरेन्द्र टुटी, अशुतोष व अन्य मौजूद थे।