LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

मिर्जागंज बस स्टैंड में लगा 200 केवीए का ट्रांसफार्मर

मुखिया के पहल पर लगाया गया नया ट्रांसफार्मर

गिरिडीह। मिर्जागंज बस स्टैंड मैं 200 केवी का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन रविवार को मुखिया प्रमिला वर्मा ने फीता काटकर किया। इसके पूर्व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना भी की गई। पंकज पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा पाठ की। बताया गया कि विगत दो वर्षों से लगातार 200 केवी ट्रांसफॉर्मर की मांग की जा रही थी। मुखिया प्रमिला वर्मा के पहल पर 200 केवी का ट्रांसफार्मर लग जाने से पूरे ग्रामीणों में हर्ष का माहौल है। विदित हो कि मुखिया ने संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों को नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी। साथ ही ट्रांसफार्मर नही लगाए जाने पर आंदोलन की बात कही थी। मुखिया की तत्परता से ट्रांसफार्मर लगाया जा सका। उद्घाटन समारोह में झामुमो नेता रंजीत कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद शंकर दाराद, उमेश लाल साहू, अभिजीत कुमार साह, विक्रम शाह, पंकज कुमार साह, अश्विनी साहू, संतोष ठाकुर, शंकर राय, लक्ष्मण राय, अजीत सिंह, पंकज कुमार पांडेय, स्वयंसेवक विकास कुमार साहू सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons