दो वर्षों से बंद पड़ा तिसरी प्रखंड मुख्यालय के पास 6 लाख की लागत से बना शौचालय
- प्रखंड मुख्यालय जाने वाले ग्रामीणों को होती है परेशानी
गिरिडीह। जिले के तिसरी प्रखंड मुख्यालय के पास दो वर्षाे से जिला परिषद से छह लाख रुपये की लागत से बना शौचालय भवन बंद पड़ा हुआ है। देखने से ऐसा लगता है कि मानो सबंधित संवेदक के झोली भरने हेतु बनाया गया। शौचालय का उपयोग व सुविधा लोगों को देने को लेकर बनाया ही नही गया है। बता दंे कि दो वर्ष से अधिक समय बीत गया ब्लॉक में आए महिला व पुरुष जनप्रतिनिधि व आम लोगों को शौचालय बंद रहने से काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।
ग्रामीणों की माने तो पुराने मुख्यालय से नए मुख्यालय भवन में आने के बाद भी वही स्थिति बनी हुई है। मुख्यालय भवन में भी शौचालय तो है लेकिन समुचित व्यवस्था की कमी है। बगल में नए शौचालय भी बना तो यही हाल है शौचालय में ताला लटका हुआ है। जिससे ब्लॉक में आने वाले लोगों को काफी मुश्किल का सामना करना होता है। अगर किसी को शौच जाना हो तो ब्लॉक से कुछ दूर स्थित तालाब है वहां जाना पड़ता है।
इधर उपप्रमुख बैजू मरांडी ने कहा कि ब्लॉक से सटे शौचालय बना हुआ है और इसका उपयोग नहीं किया जा रहा है। शौचालय वर्षाे से बंद पड़ा है और ताला लागा हुआ है। जिसकी जानकारी नही थी। कहा कि वे बीडीओ संतोष प्रजापति से बात कर जल्द से जल्द शौचालय चालू करवाने का प्रयास करेंगे।




