बाल-गोपाल संस्था ने गिरिडीह की युवती की शादी के लिए सहयोग भरा हाथ बढ़ाया
गिरिडीहः
गिरिडीह की समाजिक संस्था बाल-गोपाल ने रविवार को कन्या विदाई कार्यक्रम आयोजित की। और एक युवती को उसके शादी के साजो-समान देकर विदा की। संस्था की आशा शर्मा, संगीता साहा, रानी बगेड़िया, रेणु शर्मा, इंदु व्यास, मंजू अग्रवाल, सुचिता अग्रवाल और डाॅली चाौधरी ने इस दौरान युवती को उसके शादी में इस्तेमाल होने वाले वस्त्र के साथ बर्तन, कपड़े, आॅर्टिफिशियल ज्वेलरी सैट के साथ कई इलेक्ट्रिक समान भी दिए। और शादी के लिए कुछ आर्थिक सहयोग भी दिया। संस्था की सदस्यों ने युवती के साथ लड़के को भी कपड़े उपलब्ध कराई। संस्था की सदस्यों के अनुसार युवती शहर की रहने वाली है। और आने वाले दिनों में युवती की शादी थी। लेकिन युवती के माता-पिता आर्थिक रुप से कमजोर रहने के कारण बेटी की शादी नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद युवती के माता-पिता ने संस्था की एक सदस्य से अपनी समस्याओं को सुनाया। तो संस्था की सदस्याएं युवती की शादी में सहयोग के लिए तैयार हुई।