LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

भूमाफियाओं से तंग आकर लोगों ने दिया धरना

प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, कहा बेवजह प्रताड़ित करते है भूमाफिया

गिरिडीह। जिले के धनवार थाना क्षेत्र के दरियाडीह निवासी सतीश यादव व शिवशंकर साहा बुधवार को धनवार थाना गेट के सामने कथित भूमाफियाओं के खिलाफ धरना दिया। इस दौरान लोगों ने नारा लगाकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई। कहा गया कि खातियानी वंशज से उनकी खरीदी गई जमीन को हड़पने के लिए भूमाफिया कभी उनसे रंगदारी मांगते है और कभी मुकदमा से डराते है। उन्हें बेवजह प्रताड़ित किया जा रहा है। सारे तथ्यों से अवगत कराएं जाने के बाद भी अंचल व पुलिस प्रशासन उनकी मदद नही कर रहा है। मजबूर होकर उन्हें धरना देना पड़ रहा है। हालांकि दिनभर वार्ता के लिए कोई पदाधिकारी धरना स्थल नही पहुंचे। लगभग पांच बजे कार्यक्रम पूरा होने के बाद धरनार्थी वापस चले गए।

नहीं हुई कार्रवाई तो करेंगे आत्मदाह: पीड़ित

इस बाबत धरना पर बैठे सतीश यादव ने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भूख हड़ताल किया जाएगा और न्याय नही मिला तो शुक्रवार तीन बजे आत्मदाह के लिए बाध्य होंगे। मौके पर शाहिद रजा, तुलसी पासवान, उमेश दास, जितेंद्र दास, प्रमिला देवी, कालेश्वर साव आदि लोग मौजूद थे।

इस संबंध में कोई जानकारी नही: सीओ

इधर धनवार सीओ शशिकांत सिंकर ने कहा कि मुझे न ही लिखित और न ही मौखिक कोई जानकारी नही दी गयी है। किस जमीन का और किस प्रकार का विवाद है मुझे किसी भी तरह का कोई जानकारी नही है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons