LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्यस्पोर्ट्स

रांची में आयोजित तृतीय राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गिरिडीह के खिलाड़ी हुए रवाना

  • गिरिडीह योगासना स्पोर्ट्स एसोसएिशन के पदाधिकारियों ने दी जीत की अग्रिम बधाई

गिरिडीह। रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी में होने वाले तृतीय राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स चौंपियनशिप में भाग लेने के लिए गिरिडीह से 18 सदस्यों की टीम गुरुवार को रांची के लिए रवाना हुई। जिसमे पंद्रह खिलाड़ी और दो कोच एक मैनेजर शामिल है। टीम में सब-जूनियर बालिका वर्ग में प्रतिज्ञा कुमारी विश्वकर्मा, प्रीति कुमारी, श्वेता कुमारी, आशु कुमारी के अलावे बालक वर्ग में विनीत भूषण, अमन कुमार वर्मा और कुंदन कुमार शामिल है। वहीं जूनियर बालिका वर्ग में अंजनी कुमारी, चाँदनी कुमारी, कृष्णा रत्नाजली तथा बालक वर्ग में धीरज कुमार वर्मा व धर्म दास शामिल है। जबकि सीनियर बालक वर्ग में उमेश कुमार वर्मा, अमित कुमार, मोहित कुमार तिवारी, अभिषेक कुमार और फलजीत कुमार शामिल है।

गिरिडीह योगासना स्पोर्ट्स संघ के महासचिव अनिता कुमारी ओझा ने बताया कि 15 से 17 सितंबर तक रांची के सरला बिरला यूनिवर्सिटी में तृतीय राज्य स्तरीय योगासना स्पोर्ट्स प्रतियोगिता हो रहा है। जिसमे भाग लेने के लिए गिरिडीह की टीम रांची के लिए रवना हुई है। कहा कि इनका प्रदर्शन अच्छा हो और वो पदक जीतने में कामयाब रहे इसके लिए संघ द्वारा इन सभी खिलाड़ियों के लिए पूर्व में रांची से कोच बुलाकर तीन दिवसीय निःशुल्क तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया गया था।

वहीं जिला योगासना संघ के कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार ने बताया कि गिरिडीह से पहली बार योगा की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने जा रही है। जिससे गिरिडीह के योगा खिलाड़ियो में काफी उत्साह है और अब वो योगासना स्पोर्ट्स खेल के क्षेत्र में भी अन्य खेलों की तरह अपना भविष्य बना सकते है क्योंकि योगासना सपोर्ट्स संघ ऑफ इंडिया मिनिस्ट्री ऑफ यूथ अफेयर भारत सरकार और इंडियन ओलिम्पिक संघ से मान्यता प्राप्त है। इसलिए इस खेल में भी पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को भी अन्य खेलों की तरह सरकार से मिलने वाली सुविधा मिलेगी।


रांची रवाना होने से संघ के मुख्य संरक्षक संजीव कुमार, संरक्षक नवीन कांत सिंह, अध्यक्ष संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष रणधीर कुमार गुप्ता, संतोष खत्री, सोनी साहा, पुष्पा शक्ति, महासचिव अनिता कुमारी ओझा, सहसचिव दयानंद जैसवाल, चंदन शर्मा, शिव शर्मा, रिंकेश कुमार, मानसी कुमारी, उमेश कुमार, कोषाध्यक्ष अमित स्वर्णकार, कार्यकारणी सदस्य शशिकान्त, रोहित, आकाश, मुक्ता देवी, प्रेमलता देवी, रूबी प्रकाश, सपना रॉय, समता देवी, परमेन्द्र कुमार, उत्कर्ष कुमार, सुभाष तिवारी सहित अन्य सदस्य गिरिडीह रेलवे स्टेशन पहुंचे और खिलाड़ियों का होसला बढ़ाते हुए जीत की अग्रिम बधाई दी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons