गिरिडीह के बेंगाबाद के युवक ने गुजरात के सूरत में फांसी लगाकर किया आत्महत्या
पुलिस के शुरुआती जांच में सुसाईड का कारण पत्नी से हो रहे विवाद के रुप में आया सामने
गिरिडीहः
बेंगाबाद के 25 वर्षीय युवक ने गुजरात के सूरत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक अकबर असांरी के सुसाईड की जानकारी मिलने के बाद सूरत के सिटी थाना की पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सूरत अस्पताल भेज दिया। मृत युवक अकबर असंारी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बदवारा गांव निवासी का रहने वाला था। और अनलाॅक की प्रकिया के तहत चंद महीनों पहले नौकरी के लिए सूरत गया हुआ था। अकबर असांरी के सुसाईड किए जाने का कारण फिलहाल स्पस्ट नहीं हो पाया है। लेकिन सूरत पुलिस के शुरुआती जांच में पत्नी के साथ हो रहा विवाद भी मृतक के सुसाईड का कारण बताया जा रहा है। हालांकि मृतक की पत्नी अपने मायके में रहती है। लेकिन फोन में हो रहे बातचीत के दौरान दोनों में अक्सर विवाद हुआ करता था। जानकारी के अनुसार बदवारा गांव निवासी अकबर असांरी कुछ दिनों पहले नौकरी करने के लिए दुबारा सूरत गया हुआ था। सूरत जाने के क्रम में पत्नी को अकबर ने उसके मायके पहुंचा दिया। इस दौरान मृतक चंद महीनों से सूरत में ही रह रहा था। इसी क्रम में रविवार दोपहर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जानकारी के अनुसार मृतक सूरत के जिस मकान में किराये पर रहता था। उस मकान में कई और लोग भी रहते थे। इस दौरान कुछ लोगों ने जब अकबर के कमरे का दरवाजा दोपहर तक बंद देखा। तो काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। लेकिन नहीं खुलने के बाद लोगों ने मकान मालिक को मामले की जानकारी दिया। इसके बाद मकान मालिक ने सूरत के सिटी लाईन थाना की पुलिस को घटना की जानकारी देकर बुलाया। सिटी लाईन थाना पुलिस दरवाजे तोड़कर भीतर घुसी। तो देखा अकबर का शव झूल रहा है। इसके बाद अकबर के आत्महत्या की जानकारी परिजनों को बेंगाबाद में दिया गया।