गिरिडीह डुमरी रोड में बाइक और हाईवा के टक्कर में दो युवकों की हुई मौत, स्पीड में चला रहे थे बाइक, सदर अस्पताल में मचा कोहराम
गिरिडीह
गिरिडीह डुमरी रोड और मुफ्फसिल थाना इलाके के चमरखो गांव मोड़ में सोमवार दोपहर दो बाइक सवार युवकों की मौके पर मौत हो गई। मृतकों में एक उमेश भुइयां और उसका साथी है। दोनो मृतक बोकारो के गोमिया के रहने वाले है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच कुछ स्थानीय लोगों ने ही दोनो के शव को सदर अस्पताल भिजवाया। जानकारी मिलने के मुफ्फसिल थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंचेए और पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान घटना की जानकारी उमेश के बनियाडीह के अकदोनी गांव के रिश्तेदारों को मिलाए तो सभी बदहवाश हो कर सदर अस्पताल पहुंचे। जहा दोनो के शव देख कर उमेश की बहन और परिजन भी आपा खो बैठे।
जानकारी के अनुशार मृतक उमेश भुइयां अपने साथी प्रवीण के साथ बाइक से गोमियां से गिरिडीह के अकदोनी में अपनी बहन के घर आ मजदूरों को लेने आ रहा था। इसी दौरान गिरिडीह से डुमरी की ओर जा रहे एक हाईवा से उमेश और प्रवीण के बाइक का जोरदार टक्कर हुआ। जिसमे दोनो की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुशार मृतक उमेश भुइयां और प्रवीण पेंटर मिस्ट्री थाए और मजदूरों को लेने के लिए अपनी बहन के घर आ रहा था। इसी दौरान चमरखो मोड़ में हाईवा से बाइक के हुए टक्कर में दोनो की मौत हुई। जानकारी के अनुशार दोनो युवक काफी स्पीड में बाइक चला रहे थे।