LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल बिहारी वाजपेई : विंरची नारायण

  • भाजपाईयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती

गिरिडीह। भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की 100वीं जयंती सोमवार को भाजपा कार्यालय में मनाई गई। जयंती समारोह में बतौर मुख्यअतिथि बोकारो विधायक विरंची नारायण शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, जिला अध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू, चुन्नूकांत, किसान मोर्चा के दिलीप बर्मा, जिला महामंत्री संदीप डंगाईच, सुभाष चन्द्र सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व मेयर सुनील पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष संगीता सेठ, शालिनी वैशखियार, विनीता कुमारी, उषा कुमारी समेत भाजपाई शामिल हुए और पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपई को नमन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोकारो विधायक श्री नारायण ने कहा कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई को इसलिए अजातशत्रु कहा जाता है क्योंकि राजनीति में भी उनका कोई शत्रु नहीं था। विपक्ष भी उनकी बातों को न सिर्फ ध्यान से सुनते थे बल्कि अमल में लाते थे। खुद के कार्यकाल में वाजपेई ने परमाणु बम का परीक्षण कर विश्व को एहसाह कराया की भारत किसी से कमजोर नहीं है। कहा कि उनके कार्यकाल को देश की जनता आज भी याद करती है। सब पढ़े, सब बढ़े का नारा देकर सर्व शिक्षा अभियान की शुरूआत वाजपेई जी ने करते हुए बच्चो को स्कूल से जोड़ने का काम किया था।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री चंद्रमोहन प्रसाद, सदर विधायक निर्भय शाहाबादी, लक्ष्मण स्वर्णकार के साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहू और सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष यदुनदन पाठक समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया। जबकि समारोह में सुरेश मंडल, रंजीत बरनवाल, मनोज संघाई, संजीत सिंह पप्पू समेत काफी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons