LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

अब आ गई किशोरों की बारी, गिरिडीह स्वास्थ समिति ने इस स्लोगन के साथ शुरू किया देश का दूसरा बड़ा अभियान

पहले दिन दो हजार बच्चों को लगाया जाएगा डोज

गिरिडीहः
अब आ गई किशोरों की बारी, इसी स्लोगन के साथ गिरिडीह स्वास्थ समिति ने 15 से 18 साल के उम्र के लाभुको का टीकाकरण सोमवार से शुरू किया। जिले में 24 केंद्र बनाए गए तो हर प्रखंड में दो केंद्र। जबकि सदर प्रखंड में भी दो केंद्र बनाए गए। इसमें चैतादीह के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और शहर के नगर भवन को केंद्र बनाया गया। इस दौरान डीसी राहुल सिन्हा के साथ सिविल सर्जन शिव प्रसाद मिश्रा ने पहले केंद्र का उद्घाटन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फीता काट कर किया। जहा पहले लाभार्थी के रूप में इसी स्कूल की 11 वी की छात्रा राखी कुमारी ने पहली वैक्सीन ली। इसके बाद टीकाकरण गिरिडीह में शुरू कर दिया गया। लेकिन स्वास्थ विभाग ने शहर के नगर भवन को जंबो टीकाकरण केंद्र का रूप दिया। जिसकी सजावट भी सुंदर तरीके से किया गया था।

नगर भवन के फर्श में जहा पूरे जिले के प्रखंड का नाम रंगोली से सजाया गया था। तो अब आ गई किशोरों की बारी का स्लोगन भी लिखा था। टीकाकरण को लेकर जितना स्वास्थ विभाग उत्साहित दिखा। उतना ही लाभार्थियों में उत्साह रहा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में हो रहे देर और जल्दबाजी के बीच केंद्र में इन सारे प्रोसेस के साथ टीकाकरण किया जा रहा था।

इधर स्वास्थ विभाग ने जानकारी दिया की सोमवार से वैक्सीन का पहले डोज लगाया जाएगा। इस दौरान केंद्रों में वैक्सीन लगाने आ रहे है छात्रों का उत्साह भी दिख रहा था। कमोबेशए 15 से 18 साल के टीकाकरण को लेकर लाभार्थियों की उमड़ी भीड़ ने स्वास्थ विभाग को और अधिक उत्साहित कर दिया।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons