LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

जमुआ में झामुमो के प्रति दिख रहा रुझान

  • मंगलवार को भी चला झामुमो आपके द्वार कार्यक्रम
  • झामुमो ने टीम बनाकर जमुआ के कई गांवों का किया दौरा

गिरिडीह। जिले के जमुआ में आमलोगों का झामुमो के प्रति रुझान सा चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग झामुमो के साथ जुड़ रहे हैं। जमुआ में लंबे समय से सुसुप्त रही पार्टी में मानो नया जान आ रहा हो। जमुआ झामुमो ने मंगलवार को भी झामुमो आपके द्वार कार्यक्रम के तहत प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया। ग्रामीणों के संग कई बैठकें भी की। लोगों को झामुमो से जुड़ने और साथ मिलकर चलने का अनुरोध किया। दौरे के क्रम में टीम सामुहिक रूप से लोगों से मिला और उन्हें 10 जनवरी को आयोजित वनभोज कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया।

10 जनवरी को आयोजित वनभोज के लिए किया आमंत्रित

खरगडीहा मुखिया चीना खान के नेतृत्व में चले मंगलवार के अभियान में मुख्य रूप से धोथो मुखिया मो. सलीम अंसारी, नवडीहा मुखिया प्रतिनिधि ओमप्रकाश कुशवाहा, पंकज कुशवाहा, मो. जाहिद, मौलाना अनवर, मो. साजिद, द्वारका रजक, श्याम राम, मो. कलीम, मो. शाबीर, मो. मुमताज, राजेश, सुधीर राणा, कमलेश्वर प्रसाद, धीरज राम ने मंगलवार को प्रखंड के खरगडीहा, गाड़ो, शकिलाबाद, चापदाहा, खेदुआडीह इत्यादि गांवों का दौरा कर विभिन्न संगठन के लोगों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं और आमजनों से मिला और उन्हें झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के नीति सिद्धान्तों और क्रियाकलापों की जानकारी दी। उन्हें 10 जनवरी को प्रखंड के झारोनदी में वनभोज के लिए आमंत्रित किया। बताया कि सभी स्थानों पर लोगों ने साथ देने का वादा किया। आने वाला 10 जनवरी से पहले पूरा जमुआ विधानसभा झामुमो के रंग में रंगा नजर आयेगा। लोगों में झामुमो के प्रति जबरदस्त रुझान है। लोग अपना पेट्रोल पानी खर्च कर झामुमो का झंडा थाम रहे हैं।

सेक्युलर पसंद लोगों के लिए झामुमो ही सहारा

मौलाना अनवर ने कहा कि अब बड़ा सकूं है। अच्छा है कि झामुमो से जुड़ने का मौका मिला है। इस पार्टी की सरपरस्ती पर अमन का पैगाम हर एक घर में पहुंचाने का कार्य किया जायेगा। खरगडीहा मुखिया चीना खान ने कहा कि आने वाला कल झामुमो का है। लोगों को यहां भरपूर इज्जत मिलती है और दबे कुचले, असहाय का यहां कार्य प्राथमिकता के तहत होता है। नवडीहा मुखिया और झामुमो के पुराने साथी ओमप्रकाश माहतो ने कहा कि यहां जैसा सम्मान और कहीं नहीं है। यहां लोगों के लिए कार्य करने के बहुत मौके हैं। पंकज कुशवाहा ने कहा कि झारखण्ड के लिए झामुमो से अच्छा विकल्प और कुछ नहीं है। लोगों को माटी की पार्टी के साथ आना चाहिए। अपनी माटी की पार्टी के लिए कार्य करना बहुत अच्छा लगता है। मो. जाहिद ने कहा कि यह गरीब गुरबों की पार्टी है। असहाय और जरूरतमंद लोगों के लिए यह आशा की एक किरण है। यही कारण है कि लोग यहां इस पार्टी से जुड़ते चले जा रहे हैं। मो. शाहिद ने कहा कि झामुमो हीं अब एक सहारा है सेक्युलर पसंद लोगों का। कक्षेत्र में अमन चैन कायम रहे इसके लिए लोगों को झामुमो का साथ देना चाहिए। इस पार्टी से जुड़ना चाहिए। जमुआ में भारी संख्या में नौजवानों की तादाद झामुमो से जुड़ रही है। आने वाला कल नया इतिहास लिखायेगा ।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons