LatestNewsकोडरमाझारखण्डराज्य

झूले जो पड़ गए बागों में मेरी मैया झूलने लगी सावन में……….

  • भगवती महिला मंडल ने किया सावन मिलन का आयोजन
  • हर-हर गंगे घर-घर गंगे के जयकारे के साथ किया गंगा जल का वितरण

कोडरमा। सावन माह की हरियाली को लेकर भगवती महिला समिति की पदाधिकारी व सदस्य गायत्री शक्ति पीठ में जुटी हरि साड़ियां, हरि चूड़ियों के साथ कार्यक्रम में चार चांद लगाती नजर आयी। सर्व प्रथम माता का श्रृंगार किया गया।

भगवती महिला मंडल की संजोजिका सुनीता सिंह ने कहा कि सावन माह में हरियाली का माह है और महिलाएं भी सावन में कई कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने यह भी कहा कि हरिद्वार से गंगा जल भेजा गया है। हर-हर गंगे, घर-घर गंगे के तहत झुमरीतिलैया के 300 घरों में दीप यज्ञ हवन के माध्यम से स्थापित कराया जाएगा। इसमें काली महिला मंडल की सरोजनी देवी ने 50 घरों में इसे स्थापित करने की प्रक्रिया निःशुल्क कर दी है। इसका मुख्य उद्देश्य गंगा को स्वक्ष बनाये रखना है। वहीं महिलाओं ने झूले जो पड़ गए बागों में मेरी मैया झूलने लगी सावन में…….. भोले ओ भोले बिगड़ी मेरी बना दे जैसे भजन पर झूमती रही।

मौके पर ट्रस्टी नीलम शाहबादी, कामिनी देवी, सुनीता भगत, सुमन पांडेय, कौशल्या चौधरी, फूल कुमारी भारती, सोनी जयसवाल, पुष्पा सिंह, सुदेश छाबड़ा, पूनम सेठ, प्रो. नीरा सिन्हा, मीना यादव, प्रतिमा सिंह सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons