LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

24 घंटे में सात साइबर अपराधियो को दबोचने में गिरिडीह पुलिस को मिली सफलता

  • एसपी ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी, कहा कई राज्यों में अपराध की घटना को अंजाम दे चुके है गणेश व टिंकू

गिरिडीह। साइबर अपराधियो को लेकर सख्ती से अभियान चला रहे गिरिडीह पुलिस को एक बार फिर पिछले 24 घंटे के भीतर सात अपराधियो को दबोचने में सफलता प्राप्त हुई है। अपराधियो के पास से पुलिस ने चार बाइक, 41 मोबाइल, 52 सिम कार्ड और चार एटीएम कार्ड भी बरामद किया है। उक्त जानकारी शुक्रवार को आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धनयडीह निवासी रोहित राणा, धनवार के ढाब निवासी मोजाहिद अंसारी, देवघर के मार्गाेमुंडा थाना इलाके के काशियाटांड़ निवासी रजाउद्दीन अंसारी, असरफ अंसारी के साथ बेंगाबाद थाना इलाके के कजरो गांव निवासी इस्तियाक अंसारी और जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के अटका गांव निवासी टिंकू कुमार और गणेश प्रसाद शामिल है।

उन्होंने बताया की अटका से गिरफ्तार गणेश प्रसाद और टिंकू कुमार बेहद ही शातिर अपराधी है। दोनो के खिलाफ मुंबई के ठाणे में दो केस दर्ज है, वहीं जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में दो केस दर्ज हैं। जबकि पटना और नवी मुंबई में भी साइबर अपराध से जुड़े केस दर्ज है। इन स्थानों की पुलिस पहले से ही इन दोनो की तलाश में गिरिडीह आ चुकी है। बताया की सारे अपराधियो के साइबर क्राइम का तरीका एक जैसा ही था, क्योंकि, गूगल सर्च इंजन में आप्टिमाइजेशन एप के जरिए फर्जी करियर सर्विस का ऐड तैयार कर उसमे अपना फर्जी मोबाइल नंबर पंच कर ठगी करते थे। जबकि अश्लील वीडियो भी इन अपराधियो के ठगी का हथकंडा था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons