LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

द आरवीएस व इनरव्हील ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

कोडरमा। द रामेश्वर वैली स्कूल व कोडरमा इनरव्हील के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से शहर की प्रसिद्ध चिकित्सक डा श्रद्धा, संगीता शर्मा डायरेक्टर माडर्न पब्लिक स्कूल, द आरवीएस की प्राचार्या रश्मि प्रवीण वर्णवाल, इनरव्हील की अध्यक्ष दीपाली भदानी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय संस्कृति के अनुसार द्वीप प्रज्जलित कर एवं इनरव्हील प्रार्थना के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कुमार ने किया। इनरव्हील की सदस्या हिना मोहन सलूजा ने क्लब के द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। इसके बाद स्कूल प्रबंधन के द्वारा महिलाओं को उनकी तस्वीर के साथ बने मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

महिलाओं का सम्मान सराहनीय

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इनरव्हील की अध्यक्षा दीपाली भदानी ने कहा कि द आरवीएस के द्वारा आज हम सबों को जो सम्मान दिया गया है, वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं राजनीतिक,देश की रक्षा हेतु सीमाओं पर, इंजीनियरिंग, मेडिकल, सिविल सर्विसेज आदि क्षेत्रों में देश का नाम रौशन कर रही है। वहीं माडर्न पब्लिक स्कूल की डायरेक्टर संगीता शर्मा ने कहा कि आज नारियों के सम्मान से ही सशक्त और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण संभव है। डॉ श्रद्धा ने कहा कि महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान के लिए स्कूल प्रबंधन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं ईश्वर की अनोखी रचना है जिसके बिना मानव कभी अस्तित्व में नहीं आ सकता।

ये थीं उपस्थित

कार्यक्रम में प्रिती सहाय, कुलवीर सलुजा, पिंकी जैन, शोभा देवी, रितु सेठ, कंचन भदानी, एडभोकेट किरण कुमारी, ज्योति संघई, अमरजीत छाबड़ा, काजल गुप्ता, वीणा भदानी, मुक्ता बरहपुरिया, अनुपमा भदानी, रानी कालरा, आशा गुप्ता आदि उपस्थित थीं।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons