LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

ऑक्सीजन मांगना और वैक्सीन के दाम पर सवाल खड़ा करने की मिली सजा

  • केन्द्र सरकार ने कि दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या: कृष्ण मुरारी
  • संक्रमण समाप्त होने के बाद होगा विरोध प्रदर्शन

गिरिडीह। आम आदमी पार्टी गिरिडीह के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने वोट देकर आम आदमी पार्टी को लोकतंत्र के सिंहासन पर बैठाया और 70 में 62 सीटें दी। लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी राज्यक्षेत्र शासन (संशोधन) कानून 2021 लागू कर दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली सरकार का मतलब उपराज्यपाल होगा और बगैर एलजी के मंजूरी के कोई फैसला नहीं लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का सबसे बड़ी दुश्मन है।


श्री शर्मा ने कहा कि देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है और इनको चोर दरवाजे से शासन करने की पड़ी है। श्री शर्मा ने कहा देश की जनता भाजपा के सात साल के शासन से परेशान है वहीं केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क दुघर्टना में घायलों का मुफ्त इलाज, महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर देश को एक दिशा देने का काम किया है।


पार्टी के धनवार विधानसभा प्रभारी सागर चैधरी, डुमरी विधानसभा प्रभारी निर्मल महतो, जमुआ विधानसभा प्रभारी मेहबूब अंसारी, नगर अध्यक्ष राजीव रंजन, अभिषेक सिन्हा, सृजन पाल सिंह, अधिवक्ता कुमार राकेश, ब्रह्मदेव शर्मा, मेराज आलम, रोहित वर्मा, रविन्द्र वर्मा, जितेंद्र चंद्रवंशी, तैयब अंसारी, तेज नारायण महतो, दानिश आलम, अखिलेश पाण्डेय, सुभाष शर्मा, मुकेश टुडू, कासीम अंसारी, उज्जवल यादव, मुर्शीद मिर्जा, आरिफ अहमद, दिनेश हेम्ब्रम, मुमताज अंसारी, राजेश दास सन्नी यादव सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार के इस नये कानून का पूरजोर विरोध किया है। कहा कि महामारी के बाद नये कानून के खिलाफ देश भर में जनता सड़क पर उतरेगी ताकि लोकतंत्र और संविधान को बचाया जा सके।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons