LatestNewsगिरिडीहझारखण्डदेशराज्य

गिरिडीह के मधुबन और खुखरा में नक्सलियों ने उड़ाया मोबाइल टावर

  • दोनों स्थानों पर छोड़ा नक्सली पर्चा
  • छः दिन का प्रतिरोध दिवस और 27 जनवरी को झारखंड व बिहार में बंद की की घोषणा

गिरिडीह। गिरिडीह में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने शुक्रवार की देर रात मधुबन और पीरटांड़ थाना क्षेत्र के दो जगहों पर मोबाइल टावर उड़ा दिया। इस दौरान माओवादियों ने दोनो स्थानों पर नक्सली पर्चा भी छोड़ा है। जिसमे नक्सली नेता प्रशांत बोस और उसकी पत्नी शीला दी की गिरफ्तारी और जेल में कोई स्वास्थ सुविधा नहीं दिए जाने का विरोध जताया है। माओवादियों ने दोनों थाना के जिन जगहों पर मोबाइल टावर उड़ाया है। उसमें मधुबन थाना के जयनगर और खुखरा के जमुआतांद का गांव शामिल है।

जानकारी के अनुसार खुखरा के जमुआटांड में माओवादियों ने एयरटेल का टावर उड़ाया। वहीं जयनगर में आइडिया का मोबाइल टावर उड़ाया है। जानकारी के अनुसार दोनांे गांवांे में करीब 50 की संख्या में हथियारबंद माओवादी पहुंचे और घटना को अंजाम दिया। घटना देर रात 11 बजे का बताया जा रहा है।

घटना के दूसरे दिन शनिवार को एएसपी गुलशन तिर्की और इलाके के एसडीपीओ मनोज कुमार और डुमरी इंपेक्टर आदिकांत महतो पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल की और रवाना हो चुके है। बताते चले की प्रशांत बोस और शीला दी को जेल में कोई स्वास्थ सुविधा नहीं दिए जाने के विरोध में नक्सली संगठन झारखंड और बिहार में छः दिन का प्रतिरोध दिवस और 27 जनवरी को दोनो राज्यांे में बंद की घोषणा किया है। इसी दौरान माओवादियों ने शुक्रवार की देर रात गिरिडीह के मधुबन और खुखरा में मोबाइल टावर उड़ा कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons