LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

पांच अपै्रल को दिल्ली में होगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

  • पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दी जानकारी,
  • कहा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव को लेकर की जायेगी चर्चा

गिरिडीह। दिल्ली के कंस्टीटूशन क्लब हॉल में आगामी 5 अप्रैल को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक आहूत की गई है इस बैठक में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी सभी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सभी प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष तथा प्रधान महासचिव भाग लेंगे। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के मंत्री पशुपति कुमार पारस करेंगे। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने दी। उन्होंने बताया कि बैठक में राज्यों की संगठन की समीक्षा एवं आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी की रणनीति पर विचार किया जायेगा। कहा कि उक्त बैठक में झारखंड से भी सभी पदाधिकारी शामिल होने के लिए दिल्ली जायेंगे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons