झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ गिरिडीह लोस के प्रत्याशी मथुरा ने किया बैठक
गिरिडीहः
झामुमो के गिरिडीह कार्यालय में मंगलवार को हुए बैठक में इंडि गठबंधन के प्रत्याशी मथुरा महतो हिस्सा लिए। इस दौरान बैठक में झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, अजीत कुमार पप्पू, शाहनवाज अंसारी, अभय सिंह, रॉकी सिंह, टुन्ना सिंह, संजय राम कंधवे, मो. तौकिर, छोटू सेनापति समेत काफी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। इस दौरान प्रत्याशी मथुरा महतो ने कहा कि चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बता रहा है कि वो गिरिडीह किला फतह करने को लेकर कितने जोश में है। गठबंधन के प्रत्याशी ने कहा कि हर हाल में झामुमो को गिरिडीह जीतना है।
![](https://24jetnews.com/wp-content/uploads/2024/04/23-april-pic-2-1024x576.jpg)
इसके लिए कार्यकर्ताओं को अब घर-घर जाने की जरुरत है। मौजूद कार्यकर्ताओं से मथुरा महतो ने कहा कि जब इंडि गठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट होगें, तो एनडीए की ताकत का टूटना तय है। हालांकि बैठक में अपने दुखड़ो का पुराना राग भी अलापा, और कहा कि उन्हें हमेशा लगता है कि उनकी सरकार रहते हुए भी नहीं सुना जाता। इधर बैठक में झामुमो के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।