उसरी बचाओ आंदोलन के तहत कमिटी के लोगों ने की बैठक
- विभिन्न छठ घाट पर स्थानीय कमिटी गठन करने सहित लिए गए कई निर्णय
- शास्त्री नगर घाट कमिटी का हुआ गठन, रंजय बरदियार बने अध्यक्ष
गिरिडीह। स्व0 अमित बरदियार छठ घाट शास्त्रीनगर में शनिवार को उसरी बचाओ अभियान कमिटी की एक बैठक भाजपा नेता विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता एवं कृष्ण मुरारी शर्मा के संचालन में हुई। बैठक के दौरान जहां उसरी बचाव अभियान के बारे विस्तार से अधिवक्ता सूरज नयन ने जानकारी दी। वहीं बैठक में उसरी बचाओ अभियान के राजेश सिन्हा ने कहा कि सर्वसम्मति से उसरी बचाओ अभियान कमिटी में 51 सदस्यों की कोर कमिटी का गठन किया जाएगा। बैठक के दौरान यह तय हुआ कि कई सामाजिक और राजनीतिक संगठन के लोग रहेंगे। साथ ही प्रत्येक घाट पर एक स्थानीय कमिटी का गठन किया जाएगा।
बैठक के दौरान शास्त्रीनगर घाट कमिटी का मनोनयन करते हुए अध्यक्ष रंजय बरदियार, सचिव विकास कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार यादव, उप सचिव पपीन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष ओंकार प्रसाद, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रवीण सिन्हा, संजय कुमार, उपाध्यक्ष रितेश शराक, उपाध्यक्ष राजकमल राजेश, कार्यकारिणी सदस्य में जितेंद्र राय, पंकज चौधरी, बंटी सिन्हा, जितेंद्र राम, अरुण विश्वकर्मा, राजू यादव को दायित्व दिया गया।
स्थानीय कमिटी को यह जिम्मेवारी दी गई कि उनका यह दायित्व है कि वे लोग अवैध बालू के उठाव पर सख्ती से विरोध करें और प्रशासन को सूचित करें। साथ ही सफाई और अतिक्रमण को लेकर भी बात की गई। वहीं कोर कमिटी के सदस्य इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग करेंगे तथा प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधि के सामंजस्य से उसरी नदी को बचाने के लिए सकारात्मक प्रयास करेंगे।
बैठक के दौरान विनय कुमार सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, सूरज नयन, अभिषेक वर्मा, मुकेश यादव सहित अन्य लोगों ने कहा कि उसरी बचाओ अभियान के तहत विगत 5-6 वर्षों से हम सभी उसरी नदी को बचाने के लिए आवाज़ उठाते आ रहे हैं। इसी अभियान के तहत यह निर्णय लिया गया कि प्रत्येक उसरी घाट में एक स्थानीय कमिटी का गठन किया जाना है इसी सिलसिले में आज शास्त्रीनगर छठ घाट में बैठक किया गया और यहाँ की कमिटी के गठन किया गया।