LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

गांडेय में मनाया गया स्व0 धनेश्वर मंडल का शहादत दिवस

  • मंत्री हफिजुल व विधायक कल्पना सोरेन हुई शामिल, माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली

गिरिडीह। झामुमो के दिवगंत नेता धनेश्वर मंडल के पांचवी शहादत दिवस मंगलवार को गांडेय में आयोजित हुआ। शहादत दिवस में झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद और सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू समेत झामुमो के कई नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सभी ने स्व0 मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजली दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक सह सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि धनेश्वर मंडल जैसे एक संघर्षशील कार्यकर्ता के बदौलत ही झारखंड आंदोलन सफल हुआ और राज्य का गठन हुआ। कल्पना ने कहा कि अभी आगे की लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर बरसते हुए कहा कि राज्य की जनता से भाजपा ने उसका बेटा छीनने का प्रयास किया, लेकिन हेमंत सोरेन के हिम्मत और जनता के समर्थन ने भाजपा को डबल इंजन की ताकत दिखा दिया। कहा कि आने वाले विस चुनाव में भाजपा को उसकी ताकत दिखाने का एक बड़ा मौका है और उन्हें उम्मीद है कि गांडेय की भूमि से इसकी शुरुआत होगी।

कार्यक्रम को मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद, सदर विधायक सुदिव्य सोनू समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर पार्टी के अध्यक्ष संजय सिंह, सचिव महालाल सोरेन, अभय सिंह समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons