LatestNewsकोडरमाझारखण्ड

सदर अस्पताल के प्रबंधक पर मानसिक प्रताड़ना का कर्मचारियों ने लगाया आरोप

  • कहा कर्मचारियों से किया जाता है अभद्र व्यवहार

कोडरमा। सदर अस्पताल प्रबंधक तब्बसुम नाज के खिलाफ कर्मचारियों ने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि सदर अस्पताल कोडरमा में कार्यरत कर्मियों का जबरन मानसिक शोषण अस्पताल प्रबंधक के द्वारा किया जा रहा है। कर्मचारियों से उनके कार्य के अतिरिक्त दबाव बना कर तथा अभद्र भाषा का प्रयोग कर व डरा धमका कर जबरन कार्य लिया जा रहा है एवं कार्य न करने पर जबरन हाजिरी संचिका में अनुपस्थित कर दिया जाता है। साथ ही कार्य से मुक्त करने की भी धमकाया जाता है।


बताया कि अस्पताल प्रबंधक तब्बसूम नाज से अस्पताल के अधिकतर कर्मचारी हताश व परेशान है एवं अपने कार्य को सही तरीके से करने में असमर्थ है। जो कार्य उनके द्वारा स्वंय करना होता है। वह सभी कार्याे को शोषण व दबाव देकर दूसरे कर्मचारियों से करवाती है। उनके इस कृत्य के वजह से सारे कर्मचारियों का मनोबल बिल्कुल गिर चुका है। कर्मचारियों असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी को समस्या का समाधान करते हुये अस्पताल प्रबंधक (तब्बसूम नाज) का स्थानन्तरण करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने लिखित आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त कोडरमा आदित्य रंजन के अलावा प्रधान जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी कोडरमा को भी दिया है।


इस दौरान नरेन्द्र कुमार रजक, अमन कुमार वर्मा, वनीश आर्यन, विशाल गौरव, कनक लता, लश्तेस प्रसाद साही, सुरेश राम, विरमणी कुमार, जीएन एम, रिंकी कुमारी, पूनम कुमारी, रमेश कुमार, कंचन कुमारी, दिव्या भारती, सबीना, सारो, सुनीता, संतोष के अलावे कई कर्मचारी मौजूद थे।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons