LatestNewsगिरिडीहझारखण्डराज्य

कोडरमा लोकसभा से एक बार फिर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को मिला जनता का अपार समर्थन

  • करीब 3 लाख 77 हजार 24 वोट से की जीत दर्ज, भाजपाईयों में जश्न का माहौल

गिरिडीह। बाजार समिति कृषि उत्पादन केन्द्र में जारी मतगणना का कार्य करीब करीब पूरा हो चुका है। कोडरमा लोकसभा से केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी लगातार बढ़त बनाते हुए करीब 7 लाख 91 हजार 657 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। जानकारी के अनुसार 24वें राउंड में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माले के विनोद सिंह को 3 लाख 77 हजार 24 वोट के अंतराल से हराते हुए जीत हासिल की। अन्नपूर्णा देवी को जहां 7 लाख 91 हजार 657 मत प्राप्त हुए है। वहीं माले के विनोद सिंह को 4 लाख 14 हजार 643 मत मिले है। जबकि झामुमो से बगावत कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले पूर्व विधायक प्रो जय प्रकाश वर्मा को 23 हजार 223 वोट से ही संतोष करना पड़ा। मतगणना प्रक्रिया समाप्त होने के बाद करीब रात के 10 बजे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने अन्नपूर्णा देवी को प्रमाण पत्र देते हुए जीत की बधाई दी।

विदित हो कि केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी पहले राउंड से ही इंडिया गठबंधन के माले प्रत्याशी विनोद सिंह से बढ़त बनाए हुई थी। लिहाजा, अन्नपूर्णा देवी ने दूसरी बार कोडरमा से जीत का परचम लहराया है। इधर जीत की सूचना मिलने के बाद केन्द्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी बाजार समिति स्थित मतगणना केन्द्र पहुंची। जहां पहले से मौजूद विधायक मीरा यादव, विधायक केदार हाजरा, पूर्व आईजी लक्ष्मण सिंह, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, भाजपा नेता अशोक उपाध्याय, संदीप डंगायच, दीपक यादव सहित अन्य नेताओं ने उन्हें बधाई दी।

मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह जीत उनकी नही बल्कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की जनता की जीत है। उन्ही के आर्शीवाद से आज दूसरी बार कोडरमा लोकसभा से उन्हें नेतृत्व करने का मौका मिला है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons