बेटे को लेने आए पिता को अपहरणकर्ता समझ भीड़ ने की पीटाई, किया पुलिस के हवाले
- पति से विवाद होने के बाद बच्चे के साथ मायके में रह रही थी पत्नी
गिरिडीह। पत्नी से विवाद होने के बाद बेटे को स्कूल ले जाने के क्रम में पिता के द्वारा जबरदस्ती लेकर भागने के दौरान कोबाड़ के पास स्थानीय लोगों ने पिटाई कर दी। शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने के क्रम में पूर्व से ताक लगाए बैठे पिता ने बेटे के घर से बाहर निकलने के साथ ही उसे अपने चार पहिया वाहन में बिठाया और कोबाड़ की ओर निकल गए। इसी क्रम में बच्चे के मां और आस पास के लोगों के द्वारा वाहन का पीछा करते हुए कोबाड़ के पास दबोच लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने जमकर उसकी धूनाई करने के बाद पचंबा पुलिस के हवाले कर दिया।
बच्चे का पिता धनंजय मंडल बिहार के बांका जिले का रहने वाला है और पचंबा कल्याणडीह के रहने वाले प्रेम राउत की बेटी रिमझिम उर्फ सावन के साथ छह साल पहले हुई थी। शादी के कुछ साल बाद दोनांे के बीच हुए विवाद ने दोनांे को अलग कर दिया। वहीं रिमझिम अपने चार साल के बेटे को लेकर अपने मायके गिरिडीह के पचम्बा आ गई और अपने पति धनंजय मंडल पर केस कर दी। फिलहाल केस अब भी चल रहा है और रिमझिम अपने बेटे को लेकर अपने मायके में ही रही थी। मायके में रहते हुए रिमझिम ने अपने बेटे का एडमिशन पचम्बा के कैंब्रिज स्कूल में कराई थी।

पत्नी के अलग रहने के कारण ही अपने बेटे को ले जाने के लिए ही धनंजय मंडल अपने कुछ साथियों के साथ गिरिडीह पहुंचा था, लेकिन बेटे को ले जाने के बजाय भीड़ के हत्थे चढ़ गया और उसकी जमकर धुनाई हो गई। इस दौरान पिता धनंजय मंडल खुद के बचाव में कहा कि वो किसी बच्चे का अपहरण करने नही आया। बल्कि, वो अपने बच्चे को लेने के लिए आया था।
इस बीच जानकारी मिलने पर पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह भी पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए। इस दौरान आरोपी पिता धनंजय मंडल को गिरफ्तार कर थाना ले गए। जबकि उसके गाड़ी को जब्त कर लिया गया। फिलहाल धनंजय से थाना से पूछताछ की जा रही है।