1932 खतियान कैबिनेट में पास होने की खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
- जमकर उड़ाए गुलाल, खूब बांटी मिठाइयां
कोडरमा। झारखंड मुक्ति मोर्चा कोडरमा जिला के जिला उपाध्यक्ष कामेश्वर महतो, केंद्रीय समिति सदस्य सत्यदेव राय महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निर्मला तिवारी, सुनैना तिवारी एवं मंजू देवी के नेतृत्व में 1932 खतियान झारखंड सरकार द्वारा केबिनेट में पास किये जाने की खुशी में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस समारोह हॉल झुमरी तिलैया से लेकर झंडा चौक तक निकाला गया। इस दौरान सभी साथियों को अबीर लगाते हुए पटाखा फोड़े गए व मिठाईयां बांटी गई। झंडा चौक पर एक नुक्कड़ सभा किया गया जिसकी अध्यक्षता कामेश्वर महतो ने की। वहीं संचालन सत्यदेव राय ने किया और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक बरनवाल के रुप में उपस्थित हुए।
सभा में वक्ताओं ने कहा कि आज बहुत ही खुशी और ऐतिहासिक दिन है। झारखंड सरकार के मुखिया ने झारखंड के शहीदों और झारखंड झारखंड आंदोलनकारियों का और झारखंड वासियों का आदिवासी और मूल वासियों को सपना साकार करने का काम किया है। पूरे झारखंड की जनता के तरफ से हेमंत सोरेन को बधाई और धन्यवाद दिया।
वहीं दूसरी तरफ जयनगर प्रखंड के झारखंड मुक्ति मोर्चा जयनगर प्रखंड कमेटी के द्वारा प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह की अध्यक्षता में जुलूस निकाला गया और मिठाई बांटने के साथ ही पटाखे छोड़े गए। मौके पर 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम अंसारी, सदस्य संदीप कुमार पांडे, राजकुमार पासवान, बैजनाथ यादव, अनिल राय, अशोक स्वर्णकार, संजय पासवान, राजकुमार दास, संतोष यादव, जितेंद्र दास, अनुज पंडित, अमित पासवान, अशोक राणा, राम बालक पासवान, संतोष पासवान, धीरेंद्र पासवान, हदीस अंसारी, विनय कुमार राणा, प्रखंड सचिव सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र सिंह सहित कई सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।