भूमि पर कब्जा कर घर बना रहे भूमि माफिया के निर्माणाधीन मकान को गिरिडीह वन प्रमंडल ने किया ध्वस्त
गिरिडीहः
वन भूमि का अतिक्रमण कर अवैध तरीके से मकान बना रहे अतिक्रमणकारी को मंहगा पड़ा। गिरिडीह वन प्रमंडल के सदर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एस. के रवि मंगलवार को वन विभाग की टीम के साथ जेसीबी लेकर सदर प्रखंड के जगमनरायडीह पहुंचे। और वन भूमि को अतिक्रमण कर घर निर्माण करा रहे भूमि माफिया के निर्माणाधीन मकान को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार वन विभाग द्वारा भूमि माफिया सिकंदर मिंया और उनके बेटों को कई बार मना किया गया था। इसके बाद भी आरोपियों द्वारा अवैध तरीके से घर का निर्माण कराया जा रहा था। इसके बाद मंगलवार की दुबारा मिले गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम सदर वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी एस. के रवि के नेत्तृव मंे पहुंची। एस.के रवि के नेत्तृव मंे वन विभाग की टीम जिस वक्त सिकंदर मियां के निर्माणाधीन मकान पहुंची। तो उस वक्त भी मिस्त्री और मजदूरों द्वारा निर्माण कार्य का अंतिम चरण ढलाई के लिए सैन्ट्ररिंग का कार्य किया जा रहा था। लिहाजा, रेंजर के निर्देश पर जेसीबी ने निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त करना शुरु किया।
हालांकि घर पर जेसीबी चलते देख भूमि माफिया सिकंदर मियां और उनके बेटों ने विरोध किया। और एक के बाद एक कई कागजात दिखाएं। लेकिन रेंजर ने उनके सारे दस्तावेज देखने के बाद वन प्रमंडल के कागजात और नक्शा को दिखाया। जिसमें साफ जाहिर हो रहा था कि जगमनरायडीह के वन भूमि के प्लाॅट पर कब्जा कर सिकंदर व उनके बेटों द्वारा अवैध तरीके से घर निर्माण कराया जा रहा था। इस दौरान रेंजर के निर्देश पर वन भूमि माफिया के निर्माणाधीन मकान को पूरी तरह जमींदोज कर दिया गया। इधर रेंजर ने बताया कि सिकंदर मियां को पहले भी नोटिस दिया गया था। इसके बाद सिकंदर समेत उनके बेटों द्वारा घर निर्माण कराया जा रहा था।