LatestNewsTOP STORIESकोडरमागिरिडीहझारखण्डराँची

नामांकन का पहला चरण हुआ समाप्त, गिरिडीह, गांडेय, देवरी और जमुआ से जिप सदस्य की कई प्रत्याशियांे ने किया पर्चा दाखिल

गिरिडीहः
शनिवार को नामांकन का पहला चरण समाप्त हुआ। तो गिरिडीह में ही जिप सदस्य लेकर मुखिया, पचंायत समिति और वार्ड सदस्यों ने आखिरी दिन नामांकन का पर्चा दाखिल करने अपने समर्थकों के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष पहुंचे। जबकि दुसरे चरण का नामांकन जारी है। दोनों चरणों के नामांकन में जिले के अलग-अलग भागों से जिप सदस्य के कई प्रत्याशियों ने पर्चा भरा। डीआरडीए निदेशक के कार्यालय में ही देवरी के भाग संख्या -छह की प्रत्याशी उषा देवी ने पर्चा दाखिल किया। तो सदर प्रखंड के ही महेशलुंडी के भाग संख्या-38 से जिप प्रत्याशी नीलम देवी ने भी अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल की। जबकि महेशलुंडी से ही सरिता दास, गांडेय के रसनजोरी से बबीता कुमारी, मंगरोडीह के भाग संख्या 39 से सुनीता देवी, सदर प्रखंड के चुंजका से नीलम देवी, पीडांटांड के भाग संख्या 37 से रेखा देवी, और सदर प्रखंड के ही सिगदारडीह से अंबिका देवी ने भी नामांकन का पर्चा अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा के कार्यालय में दाखिल की। इसी प्रकार डीआरडीए निदेशक आलोक कुमार के कार्यालय में ही तिसरी से प्रकाश पासवान, राजेन्द्र यादव, जमुआ के भाग संख्या 11 से साक्षी सिन्हा और जमुआ के भाग संख्या 9 से राहुल चाौधरी, समेत कई प्रत्याशियों ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया। वैसे जमुआ के भाग संख्या 11 से साक्षी सिन्हा की सास देवंती देवी ने शुक्रवार को ही पर्चा दाखिल की थी। जबकि कई और प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons