LatestNewsगिरिडीहझारखण्ड

राज्य के किसानों का है बुरा हाल – आप

सरकार दे पूर्ण अनुदान पर खाद बीज

गिरिडीह। विगत 22 अप्रैल से झारखंड में जारी लॉकडाउन का सबसे बुरा असर किसानों पर पड़ा है। लॉकडाउन की अवधि में किसानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। रबी फसल खासकर सब्जी का उत्पादन अच्छे ढंग से होने के बावजूद भी किसानों को उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस आशय को लेकर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कृष्ण मुरारी शर्मा ने कृषि मंत्री बादल पत्रलेख को पत्र लिखा है। मंत्री को लिखे पत्र में श्री शर्मा ने मांग करते हुए कहा है कि लॉकडाउन से उत्पन्न विकट परिस्थिति में किसानों की आर्थिक हालत को देखते हुए सरकार किसानों के धान का बकाया राशि का भूगतान जल्द करे और किसानों को पूर्ण अनुदान में खाद बीज की व्यवस्था करे। ताकि रोहणी नक्षत्र में खेती हो सके। उन्होने कहा कि इस वर्ष सरकार द्वारा किसानों से क्रय के धान का पैसा भी अब तक किसानों के खाते में नहीं आ पाया है। आगामी 25 जून से खेती किसानी का शुभ नक्षत्र रोहिणी प्रारंभ होने जा रहा है। रोहणी नक्षत्र से ही खेती का काम शुरू हो जाएगा। कहा कि सरकार अगर खाद बीज की व्यवस्था नहीं करती है तो आने वाले दिनों में राज्य में धान, मक्का आदि खरीफ फसल के उत्पादन में भारी गिरावट आ सकती है। और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

Please follow and like us:
Show Buttons
Hide Buttons